जुबां पे ले आते नाम हमारा तो क्या होता
बुला लेते फ़िर दोबारा तो क्या होता
उनकी आवाज़ को सुनने को तरस चुके हैं आदम
कुछ कोस ही देते तो क्या होता
सफर था साथ तो रास्ते क्यों बदल गए
न मिलता वो रास्ता तो क्या होता
झुकी थी नज़रें कभी नादानी थी शायद
वक्त वहीं थम जाता तो क्या होता
मुझ से पूछो क्या मोल दर्द और तन्हाई का
न होता कतरा खून या आँसू का तो क्या होता
No comments:
Post a Comment