Friday, January 23, 2009

झाँका जो उनकी आंखों में

झाँका जो उनकी आंखों में,
तस्सवुर बस अपना ही दिखता रहा
नकारते रहे वो उम्र भर,
पर झलकता आँसू हमें दिखता रहा

तकदीरों के गाँठ कुछ ऐसे बंधे,
खुलते तो न थे बस काट देते थे
कुछ पलों की खुशी के लिए
खून के आँसू बहा देते थे
कटी थी जुबां बचाने को उन्हें कभी
वरना आज भी उन्हें वापिस बुला रहे होते

No comments:

Post a Comment