Sunday, January 4, 2009

पत्थर

हरी वादियाँ
गुमनाम शेहर
कुछ घरोंदे
भूले पहर

दो दिन गुजार आया था उनमें गुमनाम मैं भी
ज़िन्दगी के कुछ पलों को भुला आया था
भटकता रहा जहाँ दिल ले गया
तेरी कुछ यादों को साथ जो ले आया था

उन तारों में तेरी आंखों की चमक
उन घटाओं में तेरे कजरे की महक
हर घूँट में मदहोशी थी तेरे प्यार की
उन अंगारों में गर्मी तेरे बाँहों की
उन पन्नों पे यादें बिछी थी चान्दिनी सी
हवा के झोकों से पलट भी गयीं

सपना सा था टूट ही गया, दो दिन का वक्त बस यूं ही छूट गया
अब मैं वापिस पत्थरों में हूँ, मेरा भी दिल पत्थर सा हो गया

No comments:

Post a Comment